
भारत के दक्षिण-पूर्वी भाग के आँध्रप्रदेश राज्य में बंगाल की खाड़ी के तट से दूर एक तकलीनुमा घेरेदार द्वीप श्रीहरिकोटा स्थित है | यह द्वीप पुलिकाट झील, जो भारत का द्वितीय सबसे बड़ा समुद्रताल है, को बंगाल की खाड़ी से अलग करता है | इस झील में भारत के मशहूर पक्षी अभयारण्यों में से एक पुलिकाट झील पक्षी अभयारण्य स्थित है जो लगभग 481 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है | सर्दी के मौसम में, जैव विविधता के कारण विश्वभर से हजारों की तादाद में उड़ने वाले पक्षी, विशेषकर राजहंस यहाँ खिंचे चले आते हैं | प्रो. सतीश धवन, जिनके नाम पर यह अंतरिक्ष केंद्र है, स्वयं एक पक्षीविज्ञानी थे जिन्होंने स्वीकार किया कि इस अद्भुत जीव से उन्होंने काफी कुछ सीखा था |
एसडीएससी, शार, कड़े प्रवेश नियंत्रण उपायों के कारण एक अति सुरक्षित क्षेत्र है | प्रमोचन दल के सदस्यों को फोटो पहचान पत्र जारी किया जाता है जिन्हें वे अभियान क्रियाकलापों के लिए आवश्यक सुविधाओं के उपयोग हेतु इस्तेमाल कर सकते हैं | हालाँकि, आगन्तुकों के लिए सुविधाओं के उपयोग हेतु मार्गदर्शक की सुविधा दी जाती है | इसके नज़दीक और कई मनोरंजन-स्थल हैं जो आगन्तुकों के लिए सप्ताहांत में छुट्टी बिताने के लिए अच्छा विकल्प है |
इस द्वीप में, आगन्तुकों के लिए सभी सुख-सुविधाओं से संपन्न अतिथिगृह है | द्वीप के भीतर, कंपनी द्वारा तय शुल्क लेकर परिवहन सुविधा प्रदान की जाती है |
इस द्वीप में, अत्याधुनिक मिशन नियंत्रण केंद्र है जिसके ज़रिए प्रमोचन का सीधा प्रसारण किया जाता है | मिशन की छत पर स्थित दर्शक दीर्घा से दर्शक प्रमोचन को प्रत्यक्ष रूप से देखकर भी आनंद ले सकते हैं | एसडीएससी-शार का जन संपर्क विभाग, प्रमोचन दौरे से जुड़ी सारी औपचारिकताएँ पूरी करता है और प्रमोचन की तिथियाँ निर्धारित होते ही इसे प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी कर देता है|




Choose a tool. ISL opens in a separate full screen view.
Hold each hand sign steady for a moment.
Tip: Keep your hands inside the frame.
Current letter
- (0.0)
Spelled word
Detected word: